रविवार, 18 दिसंबर 2016

मध्य प्रदेश में हो रही थी 2000 रुपये के नकली नोटों की छपाई, पुलिस ने पकड़ा

 मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस ने दो लोगों को 2000 रुपयों के नकली नोटों की छपाई के आरोप में पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने प्रिंटर और स्कैनर भी बरामद किया है।


नोटबंदी के बाद से जहां एक ओर बड़ी मात्रा में काले धन को सफेद बनाने की कोशिश में कई लोग देश भर से एजेंसियों के हत्थे चढ़ रहे हैं। वहीं नकली नोट के भी कई मामले सामने आ चुके हैं।

पिछले ही महीने कर्नाटक में नकली नोट का मामला सामने आया जब एक शख्स ने सब्जीवाले को 2000 का नकली नोट थमा दिया था।

बहरहाल पुलिस गिरफ्तार हुए दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि दोनों शख्स कितने समय से नकली नोटों की छपाई कर रहे थे और अब तक उन्होंने कितने ऐसे नोट बाजार में उतारे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें