रविवार, 1 जनवरी 2017

PM मोदी की घोषणाओं ने गरीबों के लिए रास्ते खोले: अमित शाह

नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम मोदी के द्वारा राष्ट्र के नाम संबोधन में लोगों के लिए की गई घोषाणों का स्वागत किया है। अमित शाह ने कहा की पीएम ने देश के कमजोर वर्ग के लिए बड़े रास्ते खोल है।

शाह ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के पश्चात बैंकों में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद रिकार्ड पैसे उपलब्ध होने पर देश के गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए रास्ते खोल दिये। देश के कमजोर वर्गों के लिए यह एक बड़ा कदम है।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से उठाये गए कदमों का स्वागत करते हुए उन्हें देशभर से संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

 

शाह ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन देश के भविष्य के हिसाब से और दूरदर्शी है जिसमें उन्होंने गरीब और किसानों के लिए श्रृंखलाबद्ध स्वागत योग्य पहलें साझा कीं।’ उन्होंने कहा कि घोषणाएं गरीबों, नव.मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग को घर मुहैया कराने की दिशा में प्रोत्साहन देगी।

 

अखिलेश ने नरेश उत्तम को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी ऑफिस पर समर्थकों का कब्जा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की दंगल ने एक नया मोड ले लिया है. मुलायम सिंह ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखा है तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम को सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.


शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के बाद अखिलेश का यह दूसरा बड़ा फैसला है. लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में 1 जनवरी 2017 को आयोजित हुए राष्ट्रीय अधिवेशन को सपा संसदीय बोर्ड ने अवैध घोषित किया है, लेकिन अखिलेश इससे बेखबर नजर आ रहे हैं

पंजाब के मंत्री का राजभवन के बाहर धरना

चंडीगढ़:  पंजाब के एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने राजभवन के बाहर धरना दिया, क्योंकि चंडीगढ़ पुलिस ने उनके आवासीय परिसर में प्रदर्शन कर रहे उन बेरोजगारों को हटाने की उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जो प्राथमिक स्तर पर शिक्षण का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा और उनके समर्थक शनिवार को यहां राजभवन की पार्किं ग के बाहर धरने पर बैठे और रविवार सुबह धरना समाप्त कर दिया।

पंजाब के राज्यपाल और संघ शासित प्रदेश के प्रशासक वी.पी. सिंह बडनोर ने जब पुलिस को मंत्री के आवास की घेराबंदी कर रहे लोगों को हटाने का निर्देश दिया तब चीमा ने अपना धरना समाप्त कर दिया। चीमा इस बात को लेकर नाराज थे कि चंडीगढ़ पुलिस उनके सरकारी निवास परिसर से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हटाने में सक्षम नहीं हो रही थी।

प्रदर्शनकारी शनिवार अपराह्न् मंत्री के सरकारी आवास परिसर में घुस गए थे। मंत्री के स्टाफ की शिकायत के बाद पुलिस ने अपने कुछ कर्मियों को भेजा था, लेकिन पुलिस के जवान घर खाली खाली कराने में सफल नहीं हो सके।

इस बात से नाराज चीमा ने राज्यपाल के समक्ष प्रदर्शन करने के लिए राजभवन के लिए प्रस्थान किया। संघ शासित प्रदेश के प्रशासक होने के नाते बडनोर यहां पुलिस समेत प्रशासनिक व्यवस्था के प्रमुख हैं।

चीमा ने कहा, “चंडीगढ़ पुलिस के व्यवहार से मैं दुखी हूं। अगर इस तरह की स्थिति का सामना एक कैबिनेट मंत्री कर सकता है, तो आप आम लोगों की पीड़ा की कल्पना कर सकते हैं।” चीमा ने अपना धरना केवल तब खत्म किया जब राज्यपाल ने पुलिस महानिरीक्षक तेजिंदर लूथरा को बुलाया और इस मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मुद्दे पर टिप्पणी करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपलब्ध नहीं थे।

ट्रेनें ऊपर से गुज़रती रहीं, लेकिन बर्फ से ढकी पटरियों पर घायल दोस्त के साथ हीरहा 'हीरो' कुत्ता

सुपरहीरो वही कहलाते हैं, जो ज़रूरत पड़ने पर हमेशा मदद के लिए सामने आते हैं... लेकिन किस्सों-कहानियों, और बच्चों के लिए छापी जाने वाली कॉमिक बुक्स की बातें छोड़ दें, तो पता चलता है कि यह कतई ज़रूरी नहीं कि सुपरहीरो हमेशा किसी खास पोशाक में हो, और उसके पास कोई सुपर पॉवर हो ही...

ऐसा एक 'सुपरहीरो' हाल ही में सामने आया, जो न सिर्फ विशेष पोशाक नहीं पहनता, बल्कि वह तो इंसान भी नहीं है... जी हां, हम बात कर रहे हैं यूक्रेन के एक कुत्ते की, जो बर्फ से ढके रेलवे ट्रैक पर घायल पड़ी मादा की देखभाल के लिए पूरे दो दिन तक उसी के साथ रहा... एक के बाद एक ट्रेनें उनके ऊपर से गुज़रती रहीं, लेकिन वह दोस्त को छोड़कर कहीं नहीं गया...

27 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Imgur पर एक यूज़र aaavril ने पोस्ट की यह कहानी, जिसमें ठंड से ठिठुरा देने वाले मौसम में रेलवे ट्रैक पर मौजूद इन कुत्तों की तस्वीरें और ट्रेनों के उनके ऊपर से गुज़रने का एक वीडियो भी अपलोड किया गया है, जिसे यूक्रेन के ऊझगोरोड इलाके में रहने वाले डेनिस मालाफेजीव नामक शख्स ने रिकॉर्ड किया था...

पोस्ट के मुताबिक, मादा घायल थी और रेलवे ट्रैक से हट नहीं पा रही थी... उसका यह मित्र बर्फ से ढकी पटरियों पर दो दिन तक उसके साथ ही टिका रहा, जब तक मदद नहीं पहुंच गई... पोस्ट में अपलोड किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दोनों एक साथ दुबक जाया करते थे, जब कोई ट्रेन उनके ऊपर से गुज़रती थी...

नज़दीकी गांव सिहलिवका (Tsyhlivka) के रहने वालों ने इन कुत्तों को देखा और रेस्क्यू टीम को बुलाया... बाद में पता चला कि दोनों कुत्ते एक ही परिवार के हैं, और उनके नाम लूसी और पांडा हैं... वैसे दोनों को अब उनके घर पहुंचा दिया गया है, और वे सुरक्षित हैं...

Imgur के एक यूज़र ने कमेंट में लिखा, "जो भी कहानियां मैंने देखीं, यह उनमें से सबसे खूबसूरत है..." एक अन्य यूज़र ने लिखा, "जिस तरह एक इंसान दूसरे का ख्याल रखता है, कुत्ते उससे बेहतर तरीके से एक दूसरे का ख्याल रखते हैं... दुनिया को कुत्तों से सीखना चाहिए..." एक अन्य कमेंट में बहुत-से लोगों की भावनाओं को उजागर करने वाली बात लिखी, "ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे पास ही में कोई प्याज़ काट रहा है..."

राष्ट्र के नाम दिए मोदी के संबोधन को अरविंद केजरीवाल निराशाजनक

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को ‘निराशाजनक’ करार देते हुए मोदी पर जनता को ‘धोखा देने’ का आरोप लगाया और दावा किया कि नोटबंदी के बाद कालेधन का एक रुपया नहीं मिला और भ्रष्टाचार में भी कोई कमी नहीं आई.

उन्होंने नोटबंदी से परेशान लोगों को ‘कोई राहत नहीं देने’ को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा. केजरीवाल ने कहा, ‘‘मोदीजी अब इतना निर्थक बोलते हैं कि लोगों ने उनकी बात पर विश्वास करना छोड़ दिया. वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हास्य का विषय बन गये हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोदीजी ने पूरे देश के साथ धोखा किया. कालेधन का एक रूपया भी बरामद नहीं हुआ, न ही भ्रष्टाचार कम हुआ है. वह विश्वसनीयता खो चुके हैं.’’

आप संयोजक ने कहा, ‘‘मोदी जी का उबाउ भाषण देश ने धर्य के साथ सुना कि शायद वो बताएंगे कि हम कब से बिना रोकटोक पैसा बैंकों से निकल पाएंगे, लेकिन लोगों को निराशा हाथ लगी.’’ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ‘चुनावी भाषण’ करार दिया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने लोगों को ‘घूस देने’ की कोशिश की है.

डॉ. जाकिर नाइक की देशभर में 37 से ज्यादा संपत्तियों का खुलासा !

मुम्बई विवादित इस्लामिक धर्मगुरु डॉ. जाकिर नाइक की देशभर में 37 से ज्यादा संपत्तियां हैं। जाकिर के अकेले मुंबई में ही 25 फ्लैट्स हैं, जबकि पुणे और शोलापुर में भी नाइक की कई संपत्तियों का खुलासा हुआ हैं।

एक अंग्रेजी अखबार छपी खबर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस्लामिक रीसर्च फाउेडेशन की 100करोड की सम्पतियो का पता लगा है।  एनआईए के हवाले से बताया गया है कि, 'जाकिर नाइक और उनकी संस्था इस्लामिक रीसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) की इन संपत्तियों की कुल कीमत 100 करोड़ रुपये के आसपास है।'

एजेंसी ने नाइक की प्रचार सामग्रियां भी जब्त की हैं, जिनमें 5,000 टेराबाइट्स डेटा की 14,000 वीडियो टेप्स शामिल हैं। एनआईए को संपत्तियों की यह जानकारी नाइक और आईआरएफ के इन्हीं जब्त दस्तावेज़ों की जांच में मिली।एनआईए प्रमुख शरद कुमार के नेतृत्व में एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम ने  इस सर्दभ में मुंबई पुलिस से सबूत और तथ्यों की जांच पडताल की है।

केन्द्र सरकार ने नाइक की संस्था आईआरएफ को गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत 'गैर कानूनी संस्था' करार दे चुकी है। इसके तहत संस्था पर 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।

प्रतिबंध के बाद एनआईए ने नाइक और आईआरएफ के खिलाफ धर्म विशेष और उस समाज के युवाओं को हिंसाभड़काने और समाज के विभिन्न समूहों के बीच धर्म एवं नस्ल के आधार पर दुश्मनी बढ़ाने के आरोपों के तहत मुकदमें दर्ज किये है।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दी देश को नए साल की शुभकामनाएं

नई दिल्ली:नए साल की शुरुआत हो चुकी है। कोई नए साल के आगमन का जश्न मना रहा है तो कोई एक-दूसरे को बधाईयां दे रहा है। देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र को नए साल की बधाई दी और सभी की समृद्धि की कामना की।


राष्ट्रपति मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा, 'भारत तथा विदेशों में रह रहे देश के सभी नागरिकों को मेरी ओर से नए साल की बधाई।' साथ ही राष्ट्रपति ने देशवासियों से राष्ट्र को नए साल में स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा, 'आइये साथ मिलकर अपने खूबसूरत देश को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाएं.. नया साल हमारे श्रेष्ठ राष्ट्र को समृद्धि व प्रगति के पथ पर अग्रसर करेे।'

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी देशवासियों को नए साल की बधाई देते हुए राष्ट्र की समृद्धि की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'साल 2017 की शुरुआत पर बधाई। यह साल हर किसी की जिंदगी में अच्छा स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए।'